हिमाचल कांग्रेस ने संगठन को धार देने का बनाया रोडमैप, राज्य में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शनिवार को राजीव भवन में आयोजित पहली आम सभा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर मंथन किया गया।

बैठक में कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने स्पष्ट संकेत दिए कि प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीडिया से बातचीत में रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस का फोकस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर है। राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करती है।

उनका कहना था कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर जनता से वोट मांगे थे, इसलिए अब सामने आए आरोपों की सच्चाई भी सामने आनी चाहिए। उन्होंने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के मुद्दे पर भी चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को इसके प्रभावों का गंभीर अध्ययन कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

बैठक में संगठन की मजबूती, राजनीतिक रणनीति और प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...

ग्राम कंडेरी की वर्षों पुरानी सड़क की मांग – अब और अनदेखी नहीं!

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चम्बा का जनजातीय क्षेत्र के...