हिमखबर डेस्क
एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 में सत्ता नहीं आएगी और इनके विधायकों की संख्या भी और कम होगी। सीएम ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य में कैसे भारतीय जनता पार्टी का जो झूठ का प्रचार है, उसका कैसे मुंहतोड़ जवाब देना है उस संदर्भ में प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने ये पार्टी की बैठक बुलाई है।
मुख्यमंत्री ने शिमला राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक के दौरान मीडिया के बातचीत में कहा कि कांग्रेस के नये प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी जिलों में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ हैै। कांग्रेस पार्टी के जनरल हाउस में राज्य के सभी जिलों से अध्यक्ष मंत्री और सभी ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए हैं।
सीएम ने भाजपा के मिशन रिपीट को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कोई भी मिशन रिपीट नहीं होता है और यह जनता तय करती है।पार्टी के भीतर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा उठाए गए सवाल पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई मनमुटाव नहीं है। जगत सिंह नेगी मंत्री हैं।
उन्होंने अपने कुछ विचार रखें हैं। राष्ट्रीय स्तर पर महासचिव है। उन्होंने कहा कि विचारों में भिन्नता होती है मनमुटाव नहीं होते हैं। निश्चित रूप से उनसे बैठकर बातचीत की जाएगी। इस संबंध में रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्री ने आलाकमान पर सवाल नहीं उठाए हैं उन्होंने अपने विचार रखे हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होना है यह विस्तार कब होना है, यह तो हाईकमान तय करता है। सीएम ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का एक पद खाली है। उसको भरना भी जरूरी है। 16 और 17 तारीख को पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की हमारी बैठक है। यदि जिस प्रकार का मौसम है यदि साफ रहा तभी बैठक फाइनल करेंगे।
चंदा चोरी करने वालों को बक्शा नहीं जाना चाहिए
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। राम हमारे आराध्य है। जब राम मंदिर की प्रतिष्ठा हुई थी हमारी सरकार ने पूरे दिन की छुट्टी की थी। यह निश्चित रूप से निंदनीय है और हमारी पार्टी मानती है भगवान के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

