रोजगार अपडेट: ITI डिप्लोमा और अकाउंटेंट पदों के लिए 10 जुलाई को साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अणु की प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर में सर्विस एंड इंस्टॉलेशन टैक्निशियन के 8 पदों और अकाउंटेंट के एक पद को भरने के लिए 10 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सर्विस एंड इंस्टॉलेशन टैक्निशियन के पदों के लिए दसवीं, बारहवीं पास या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 30 वर्ष या इससे अधिक आयु के फ्रेशर पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

अकाउंटेंट के पद के लिए कंप्यूटर एवं अकाउंटेंसी का ज्ञान रखने वाले स्नातक पुरुष और महिला उम्मीदवार पात्र होंगे। उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए तथा उसके पास अकाउंट्स का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 15 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...