प्रतिबंधित सीजन में अवैध मछली बिक्री पर मत्स्य विभाग की सख्त कार्रवाई, पांच मामलों में 8 हजार रुपए जुर्माना वसूला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला ऊना में मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित (क्लोज) सीजन के दौरान अवैध रूप से मछली बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए नियमों के उल्लंघन के पांच मामलों में कुल 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि विभाग के विशेष दस्ते ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाकर मछली विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान अवैध रूप से मछली बिक्री के पांच मामले पाए गए, जिनमें नियमानुसार मौके पर ही कुल 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए क्लोज सीजन लागू है।

इस अवधि में मत्स्य संसाधनों के संरक्षण तथा प्राकृतिक प्रजनन प्रक्रिया को सुरक्षित बनाए रखने के लिए मछली पकड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रजनन काल के दौरान मत्स्य संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। ऐसे में नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

विवेक शर्मा ने कहा कि मत्स्य संसाधनों के संरक्षण में सभी नागरिकों, व्यापारियों तथा मछली विक्रेताओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से क्लोज सीजन के दौरान निर्धारित नियमों का पूर्णतः पालन करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...