सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से रविवार को शिमला स्थित सरकारी आवास ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की। रुचि ने 21 मई, 2026 को माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की थी।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी को दृढ़ संकल्प और साहस के साथ उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने रुचि को सम्मानित किया और उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए एक लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, जिससे प्रदेश का नाम रोशन हो रहा है और वे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस अवसर पर रुचि के माता-पिता भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...