सोलन में चोरों के हौसले बुलंद, घर के बाहर से 3 लड़कियों ने चुराए कपड़े, CCTV में कैद हुई वारदात

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में अब घर के बाहर कपड़े सूखने के लिए डालना भी सेफ नहीं है. शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह लोगों के घरों के बाहर से ही कपड़ों को चुरा कर ले जा रहे हैं. कुछ ऐसी ही घटना की वीडियो शहर में खूब वायरल हो रही है.

यह वीडियो सोलन के अप्पर सूर्या विहार इलाके का बताया जा रहा है, जहां तीन युवतियां रात के अंधेरे में दबे पांव एक घर के बाहर पहुंचती हैं. उनमें से एक युवती बाहर रेलिंग पर सूखने के लिए रखे गए कपड़ों को एक-एक कर उठाकर चलती बनती है और कुछ कपड़े अपनी साथियों की तरफ भी फैंक देती है. हालांकि उनकी यह हरकत घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

युवतियों के कारनामे से लोग भी काफी परेशान हैं और अब वह अपने सामान की सुरक्षा को लेकर पसोपेश में हैं. वहीं जब इस संदर्भ में एएसपी सोलन अशोक वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है. शिकायत मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि जिस वक्त युवतियां घर के बाहर कपड़े चुरा रही थी तो यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...