नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.532 किलो चरस सहित पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

ASP धर्मचंद वर्मा बोले—आरोपियों को कोर्ट से मिला चार दिन का पुलिस रिमांड, तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

नूरपुर – स्वर्ण राणा

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। CIA नूरपुर की टीम ने नागाबाड़ी टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी और गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को 2.532 किलोग्राम चरस (कैनाबिस) सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद चरस के साथ तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (PB 35 H 9592) को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, CIA टीम नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास नियमित गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार (33) पुत्र जसवंत राय, निवासी रविदास मोहल्ला, नरोट मेहरा, तहसील व जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ASP नूरपुर धर्मचंद वर्मा के बोल

ASP नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...