शाहपुर: मच्छयाल के आदित्य बलोरिया सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहुंचे घर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत 

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पथ परिवहन विभाग से रिटायर एव शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस सेवा निर्वित संघ के अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया के सपुत्र आदित्य बलोरिया लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार 7 अगस्त 2022 को 11 बजे अपने पैतृक गांव मच्छयाल में पहुँचने पर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी सगठनों के पदाधिकारियों एव स्थानीय जनता ने हार पहनाकर बेंडबाजो के साथ स्वागत किया।

पठानिया ने लेफ्टिनेंट आदित्य बलोरिया को शॉल टोपी पहना कर सम्मानित किया और आशीर्वाद दे कर तहदिल से समस्त परिवार सहित पूरे गाँव बासियों को ओर लेफ्टिनेंट आदित्य बलोरिया को मुबारकबाद दी।

पठानिया ने कहा आदित्य बलोरिया ने अपनी मेहनत से अपने माता पिता के आशीर्वाद से लेफ्टिनेंट बन कर हमारे बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर का नाम रोशन किया है। आज पूरा गांव अपने आप पर गर्व महसूस कर रहा है।

पठानिया ने कहा है कि आदित्य बलोरिया ने अपने माता-पिता सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है तथा उनकी यह सफलता विधानसभा शाहपुर की लाखों युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।

इसी खुशी में प्रदीप बलोरिया ने अपने सपुत्र आदित्य बलोरिया के लेफ्टिनेंट बनने पर ओर पहली बार घर पहुंचने पर धाम का आयोजन भी किया। जिसमें सभी गाँव बासियों ओर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के जगह जगह से आये मेहमानों ने धाम खा कर आनंद लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...