फोरलेन प्रभावितो ने एसडीएम नूरपुर से लगाई गुहार, फोरलेन वाले घर तोड़ने की दे रहे हैं धमकी

--Advertisement--

Image

फोरलेन प्रभावितो ने कुछ और समय देने की की अपील, फोरलेन प्रभावितो ने कुछ और समय देने की एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज से अपील की हैं!

कांगड़ा – राजीव जसवाल

फोरलेन प्रभावित वलदेव सिंह ने कहा कि मौहाल जाछ में मेरी 6 दुकानें पड़ती हैं! जिसमें हमने टायर, स्पेयर पार्ट्स का सामान रखा हुआ है! हमें फारलेन वाले तीन दिन से धमकियां दे रहे हैं कि अगर हमने दुकानें नहीं तोड़ी तो हम रात को आकर दुकानें तोड़ देंगे ।

हमने उनसे इनको तुड़वाने के लिए कुछ समय मांगा क्योंकि लेबर न मिल पाने की वजह से हम तोड़ नहीं पा रहे हैं! मगर फोरलेन वाले हमें परेशान कर रहे हैं! आज हमने एसडीएम नूरपूर को एक ज्ञापन दिया! एसडीएम नूरपूर ने हमारी बात को बहुत गौर से सुना! हमने समय मांगा है ताकि हम अपना सामान निकाल कर रख सके!

पीड़ित ध्रुव महाजन ने कहा कि मैं जाछ मौहाल से हूं!आज हम एसडीएम नूरपूर से मिलने आए हैं! हमने शिकायत की है कि हाईवे अथॉरिटी ने हमें 60 दिनों का समय दिया था कि अपनी विल्डिंग खाली करने व तोड़ने का ।पर मैं प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या दो महीनों में तोडकर दोबारा बनाना यह सम्भव नहीं है और इस समय बरसात का मौसम चला हुआ है!

फोरलेन प्रभावित ने कहा की मैं जाछ गांव से हूं! मेरा शोरुम और दुकान एक सौ सात सकूयर मीटर में तीन मंजिल बना हुआ हैं!आज आरवीआई वाले हमें कह रहे हैं कि इसे अभी के अभी डिसमैनटल करो! हमें दो महीने का समय दिया था! तीन मंजिला बिल्डिंग दो महीने में तोड़ना और फिर बनाना क्या हो सकता है!

हमने बिल्डिंग को ऊपर से तोड़ना शुरू किया हुआ है!लेकिन जो विभाग के अधिकारी हैं वह कह रहे कि आपने बिल्डिंग ऊपर क्यों तोड़ना शुरू की नीचे से तोड़ते । हम रेगुलर सरकार को टैक्स दे रहे हैं और सरकार हमें यह सिला दे रही है! जबकि सबको पता है कि यह नहीं हो सकता है! पर अधिकारी खुद कह रहे कि हमें ऊपर प्रैशर है हमें बताया जाए ऊपर से किसका प्रैशर है!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...