चरस रखने के अपराध में दोषी को कठोर कारावास एवं जुर्माना

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

विशेष न्यायाधीश मण्डी की अदालत ने चरस रखने के अपराध में एक व्यक्ति को कठोर कारावास की सजा के साथ जुर्माने की सजा सुनाईजिला न्यायवादी मण्डी, कुलभूषण गौतम ने बताया कि दिनांक 15/11/2015 को मुख्य आरक्षी, राम सिंह, अन्वेषण अधिकारी, पुलिस थाना सदर मण्डी गस्त के लिए बस स्टैंड मण्डी पर मौजूद था

उसी समय एक व्यक्ति बस स्टैंड की तरफ से पुलिस लाइन्स मण्डी की तरफ रहा था उसने एक कैरी बैग उठा रखा थापुलिस को सामने देखकर उक्त व्यक्ति पीछे की तरफ भाग गया, उसकी इस तरह की प्रतिकिया के कारण पुलिस को उस पर शक हुआ और उक्त व्यक्ति को पुलिस ने कुछ दुरी पर पकड़ लिया

नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कुमार ऋषभ निवासी डब्लूजेडएचनो. 293 स्ट्रीट न० 16 शिव नगर दिल्ली बतायाजब उक्त ब्यक्ति के कैरी बैग की तलाशी ली गयी तो कैरी बैग में से 250 ग्राम चरस बरामद हुई थी, जिस पर दोषी के खिलाफ पुलिस थाना सदर, जिला मण्डी में अभियोग सख्या 279/2015 दर्ज हुआ थाइस मामले की छानबीन पूरी होने पर मामले का चालान थाना अधिकारी सदर मण्डी द्वारा अदालत में दायर किया था। 

उक्त मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में 15 गवाहों के ब्याकलम बन्द करवाए थेइस मामले में सरकार की तरफ से पैरवी जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम ने अमल में लायी थी

मामले में अभियोजन एवं बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोषी को 250 ग्राम चरस रखने के आपराध में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 20 के तहत 2 वर्ष 3 महीने के कठोर कारावास और 27000/ हजार के जुर्माने की सजा सुनाई हैयदि दोषी जुर्माना अदा नही करता है, तो इस सूरत में अदालत ने दोषी को 6 महीने के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भी सुनाई है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...