चरस रखने के अपराध में 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

विशेष न्यायाधीशमण्डी की अदालत ने चरस रखने के अपराध में एक व्यक्ति को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 1,00,000/जुर्माने की सजा सुनाई है

जिला न्यायवादी मण्डी, कुलभूषण गौतम ने बताया कि दिनांक 28/01/2016 को तकरीबन 9 बजे रात को अन्वेषण अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक, सुभाष चंद, पुलिस थाना औट, अपनी पुलिस टीम के साथ लारजी में ट्रैफिक चेकिंग पर था इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल लारजी की तरफ से औट टनल की तरफ रहा था

उक्त व्यक्ति ने पुलिस को देखकर अपनी पीठ में उठाये बैग को सड़क में फेंका और वह एकदम पीछे की तरफ मुड़कर लारजी की तरफ भागने लगाउसके इस तरह के व्यवहार से उस पर शक होने पर उसको पुलिस ने कुछ ही मीटर की दुरी में पकड़ लिया

अन्वेषण अधिकारी द्वारा उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गुरमत राम पुत्र पूरण चंद, निवासी गाँव खानियार, डाकघर शिवाथाना, तहसील थुनाग, जिला मण्डी बताया तथा उसके द्वारा फेंके गये बैग की तलाशी ली गयी और उसके बैग के अंदर एक किलोग्राम चरस बरामद हुई थी।

जिस पर गुरमत राम पुत्र पूरण चंद के खिलाफ पुलिस थाना औट, जिला मण्डी में अभियोग सख्या 07/2016 दर्ज हुआ थाइस मामले की जाँच अन्वेक्षण अधिकारी सहायक उप निरीक्षक, सुभाष चंद, पुलिस थाना औट, ने अमल में लायी थी और छानबीन पूरी होने पर मामले का चालान थाना अधिकारी द्वारा अदालत में दायर किया था। 

उक्त मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में 7 गवाहों के ब्यान कलम बन्द करवाए थेइस मामले में अभियोजन एवं बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने गुरमत राम पुत्र पूरण चंद, निवासी गाँव खानियार, डाकघर शिवाथाना, तहसील थुनाग, जिला मण्डी को एक किलोग्राम चरस रखने के आपराध में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 20 के तहत 10 वर्ष के कठोर कारावास और 1,00,000/हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है

जुर्माना अदा करने की सूरत में अदालत ने दोषी को एक वर्ष के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भी सुनाई। 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...