कांगड़ा में 6 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा बस स्टैंड में गुरुवार देर शाम सनसनी फैल गई। दो संदिग्ध युवकों ने एक महिला का बैग छीन लिया और उसकी मासूम बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया।

एसएचओ देहरा अजय सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड में दो व्यक्तियों ने एक महिला का बैग उठाया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पहले ही पकड़ रखा था, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया था।

भागा हुआ आरोपी देहरा के सिविल अस्पताल के पास नाले में छिप गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वजीर कुमार पुत्र मनजीराम उम्र 23 वर्ष और बंटी पुत्र धर्मवीर उम्र 49 वर्ष निवासी हरियाणा के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला बस स्टैंड की एक दुकान में सामान खरीद रही थी। इसी दौरान एक आरोपी उसका बैग लेकर भाग गया, जबकि दूसरा उसकी बच्ची को उठाकर कहने लगा कि “हम इसके साथ के हैं।” महिला के चिल्लाने पर लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत एक आरोपी को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि महिला पंजाब के बठिंडा में रहती है और अपने गांव लगड़ू लौट रही थी। क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी महिला का पीछा बठिंडा से ही कर रहे थे हालांकि पुलिस इस एंगल की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्हे बच्चों ने बिखेरे रंग, डीएवी गोहजू में मनाया गया रेड डे, मदर्स डे, और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

शाहपुर - नितिश पठानियां डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के प्री-प्राइमरी...

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बुलडोजर…उड़े परखच्चे; चालक की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरूवार को...

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल...

सनसनी : पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त...