नूरपुर नगर परिषद के साथ लगते जिम बन्द करने के विवाद के बीच नगर परिषद करेगा जिम की नीलामी

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर नगर परिषद के साथ लगते जिम बन्द करने के विवाद के बीच नगर परिषद अब इस जिम की नीलामी करेगा। कोरोना महामारी के कारण बन्द रहने वाले इस जिम को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बारे अधिक जानकारी देते हुए नगर परिषद नूरपुर की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जिम बन्द रखने के आदेश दिए गए थे, जिस वजह से जिम इतने समय तक बन्द रहा।

उन्होंने कहा कि वहीं जिम की नीलामी अवधि भी समाप्त हो चुकी है जिस कारण इसे दोबारा नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि नूरपुर नगर परिषद कार्यालय के साथ जिम खोला गया था। लेकिन काफी अर्से तक जिम बन्द रहने के कारण इसको संचालित करने वाले युवक ने एसडीएम को एक मांग पत्र भी सौंपा था।

इसके साथ ही इस मामले को राजनीतिक रंग भी दिया जा रहा था, लेकिन नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी ने इन सब बातों पर लगाम लगते हुए इस जिम को दोबारा नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलवक्त आशा वर्मा का कहना है कि नप अध्यक्ष से विचार विमर्श करने के बाद ही यह निर्णय लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...