कांगड़ा में अंतराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम का निर्माण रहेगी प्राथमिकता,जमीन तलाश करने के दिये निर्देश

--Advertisement--

Image

डा राजेश शर्मा को फिर से हॉकी कांगड़ा की मिली कमान, कांगड़ा में अंतराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम का निर्माण रहेगी प्राथमिकता,कांगड़ा में हॉकी ट्राफी मैदान के लिए जमीन तलाश करने के दिये निर्देश, खेल मंत्री से शीघ्र मिलेगा हॉकी कांगड़ा का प्रतिनिधिमंडल, अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के निर्माण का उठाया जाएगा मामला

कांगड़ा- राजीव जसबाल

 

डॉ राजेश शर्मा को सर्वसम्मति से हॉकी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष चुने गए हैं। हॉकी कांगड़ा के नए अध्यक्ष का चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह व हिमाचल हॉकी से विशाल शर्मा की अगुवाई में सम्पन्न हुये, चुनाव प्रक्रि या सर्वसम्मति से संपन्न हुई जिसमें हॉकी कांगड़ा के प्रधान पद के लिए हॉकी कांगड़ा के सदस्य दिलीप ने डा राजेश शर्मा का नाम प्रधान पद के लिए अनुमोदित किया और सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

हॉकी कांगड़ा की कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया गया, कार्यकारिणी गठन के बाद हॉकी कांगड़ा के सदस्यों को संबोधित करते हुये नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा राजेश शर्मा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में देश की हॉकी टीम (पुरूष व महिला ) ने दमदार प्रदर्शन किया है जिससे अब देश में हॉकी का अब स्वर्णिम समय शुरू हो गया है।

डा राजेश शर्मा ने कहा कि हॉकी के प्रति युवाओं में नजरिया बदला है जिससे अब हर प्रदेश में कई युवा हॉकी खिलाड़ी सामने आ रहे है, नये चेहरे सामने आने से हॉकी में देश को टोक्यो ओलंपिक में चालीस वर्ष बाद कास्य पदक मिला है जो कि यह दर्शाता है कि हॉकी के प्रति जनून देश में बढ़ता जा रहा है।

उन्होने कहा कि प्रदेश में भी हॉकी में बदलाव हो रहा हे और प्रदेश में हॉकी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधिव कर रहे है। उन्होने कहा कि इस बदलाव में उन्हे हॉकी कांगड़ा के अध्यक्ष पद के रूप में फिर से जिम्मेदारी मिली है और इस बार उनकी प्राथमिकता होगी जिला कांगड़ा में अंतराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम का निर्माण जल्द हो।

उन्होने कहा कि कांगड़ा में हॉकी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण के लिए हॉकी कांगड़ा का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेगा और उन्हे उम्मीद है कि अनुराग ठाकुर हॉकी कांगड़ा की प्रमुख मांग को मंजूर करेगें।

उन्होने कहा कि कांगड़ा में डा राजेश शर्मा ने कांगड़ा में हॉकी अकेडमी शुरू करने की भी मंजूरी दी, हॉकी अकेडमी को चलाने के लिए हॉकी कांगड़ा के मुख्य सदस्य राजकुमार व दिलीप कुमार को अधिकृत किया गया है।

डा राजेश ने कांगड़ा में हॉकी ट्रफ मैदान के लिए भी जमीन की तलाश शुरू करने के निर्देश दिये जिसके लिए हॉकी कांगड़ा के सदस्य अक्षय व हैप्पी को अधिकृत किया गया। उन्होने कहा कि कांगड़ा में हॉकी ट्रफ मैदान का सपना भी जल्द पूरा होगा और हॉकी इंडिया से भी इस योजना के लिए वार्ता जारी है।

कांगड़ा हॉकी कार्यकारिणी का भी किया ऐलान

वहीं हॉकी कांगड़ा की कार्यकारिणी का भी ऐलान कर दिया गया जिसमें स्वर्ण शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, सतेंद्र त्रेहन को महासचिव, करतार, नरेश कुमार व सुधीर शर्मा (हैप्पी) को संयुक्त सचिव, दिलीप कुमार को कोषाध्यक्ष, रिशु, राज कुमार व अमन को टेक्निकल एडवाइजर, रितेश ग्रोवर को प्रेस सचिव जबकि कार्यकारिणी सदस्य में विशाल शर्मा, रतन, देवेंद्र (नन्ना), दिनेश, जितेंद्र, अक्षय व मनोज कुमार को शामिल किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...