चट्टानों पर बसा नूरपुर शहर, चट्टानें गिरने से सहमे लोग

--Advertisement--

Image

नूरपुर शहर का एक किनारा चट्टानों के साथ बसा हुआ है। चट्टानों के साथ साथ कई मकान व सरकारी दफ्तर सटे हुए हैं। लेकिन पिछले चार दिनों में जिस प्रकार मूसलाधार बारिश के चलते दो बार चट्टानें खिसक कर नेशनल हाइवे पर गिरी हैं।

नूरपुर, देवांश राजपूत

नूरपुर शहर का एक किनारा चट्टानों के साथ बसा हुआ है। चट्टानों के साथ साथ कई मकान व सरकारी दफ्तर सटे हुए हैं। लेकिन पिछले चार दिनों में जिस प्रकार मूसलाधार बारिश के चलते दो बार चट्टानें खिसक कर नेशनल हाइवे पर गिरी है उससे चट्टान किनारे बसने वाले लोग सहमे हुए हैं। नूरपुर के न्याजपुर के साथ साथ ढ़क्की क्षेत्र में कई रिहायशी मकान व दफ्तर चट्टानों के किनारे पर बने हुए हैं जो इस समय खतरे की चपेट में है।

बरसात के दिनों में भूस्खलन होने से यह क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है। पिछले कुछ सालों से यहां चट्टानों का मलबा गिरने की कोई घटना नहीं हुई हैं, लेकिन अतीत में यहां भूस्खलन के चलते चट्टानें दरकती रही हैं। लेकिन अब सालों बाद इसी दक्षिणी हिस्से में ढक्की की बजाय न्याजपुर के पास यकायक चट्टानें दरकने से लोग सहम गए हैं। नूरपुर शहर का वार्ड 9 का भी एक हिस्सा भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील हैं और यहां दो साल पहले करीब आधा दर्जन से ज्यादा परिवार अपने आशियाने खो चुके हैं।

दूसरी तरफ एनएच 154 पर ढक्की से कोर्ट रोड वाली चट्टान पर करीब आधा दर्जन सरकारी दफ्तर, आवास व शहर के वार्ड तीन की एक चौथाई आबादी बसती हैं। इन सरकारी दफ्तरों में नूरपुर नगर परिषद कार्यालय समेत कुछ रिहायशी मकान नेशनल हाइवे से गुजरते साफ नजर आते हैं।

इसके अलावा खंड विकास कार्यालय, एसडीएम व लोनिवि के अधीक्षण अभियंता का सरकारी आवास, पुलिस थाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और नूरपुर के ऐतिहासिक किले में स्थित श्री बृजराज स्वामी मंदिर भी इसी चट्टान पर बना हुआ है।

वहीं, ढक्की बस स्टाप से मेन बाजार को जाने वाले रास्ते के ऊपरी हिस्से पर दक्षिणी किनारे पर बने रिहायशी मकान भी खतरे के मुहाने पर खड़े हैं। ढक्की में नेशनल हाईवे के बिल्कुल साथ सटी विशाल चट्टान के दरकने की स्थिति में यह राजमार्ग कभी भी बंद हो सकता हैं। जो अतीत में भूस्खलन के चलते होता भी रहा हैं।

मंगलवार को न्याजपुर के पास ऊषा माता मंदिर के रास्ते के नीचे नेशनल हाईवे पर चट्टान दरकने से उक्त क्षेत्र भी अब खतरे की जद में आ गया हैं। यहां बीते पांच दिनों में दो बार चट्टानों का मलबा नेशनल हाईवे पर गिरने से ऊपरी भाग पर बसे लोग भी अब सहमे हुए हैं।

यह बोले एसडीएम

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने इस संदर्भ में बताया कि प्रशासन जल्द ही नेशनल हाइवे के अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे और इसके साथ ही जियोलॉजी विंग से भी उक्त क्षेत्र के सर्वे को लेकर बात की जाएगी।

चार दिन में दो बार नेशनल हाइवे पर गिरी चट्टानें

मूसलाधार बारिश के चलते 24 जुलाई शनिवार को देर रात्रि नूरपुर के न्याजपुर इलाके में चट्टान गिरने से यातायात बंद हो गया था। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की मदद से देर रात को ही 2 घंटों के भीतर जेसीबी मशीनों से नेशनल हाइवे को बहाल कर दिया था लेकिन 27 जुलाई मंगलवार दोपहर को उसी क्षेत्र में चट्टान चलती हुई कार पर गिर गई जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस प्रशासन व लोग की मदद से कार की छत व खिड़की तोड़कर कार चालक को बाहर निकाला गया था। बारिश अभी भी थमने का नाम नही ले रही है व खतरा अभी बना हुआ है जिससे लोग सहमे हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...