150 साल पुराने पीपल के पेड़ पर चला दी कुल्‍हाड़ी, वन विभाग ने दी थी ट‍हनियां काटने की मंजूरी, पढ़ें खबर

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

 

ऑक्सीजन के सबसे महत्वपूर्ण स्रोत पीपल के पेड़ पर धर्मपुर में कुल्हाड़ी चला दी गई। 150 साल पुराने इस पेड़ के काटने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई है। अब संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी।

 

धर्मपुर बाई पास के समीप स्थित इस पीपल के पेड़ से घर को खतरा बताकर मान सिंह पुत्र केशव राम ने उसे काटने के लिए आवेदन किया था, लेकिन विभाग ने उसे केवल घर के नजदीक पहुंची टहनियों की छंटाई करने की मंजूरी प्रदान की थी।

 

मंजूरी मिलते ही संबंधित व्यक्ति ने टहनियां काटने के बजाय पूरा पेड़ ही कटवा दिया। कोविड संकट में भी लोग पीपल के पेड़ का महत्‍व नहीं समझ पाए हैं। पीपल का पेड़ अन्‍य की तुलना कहीं ज्‍यादा ऑक्‍सीजन छोड़ता है।

 

पेड़ काटने की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने इसके बारे में वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो पीपल का पेड़ काफी पुराना था और इसकी लकड़ी की कीमत लाखों में है।

 

हैरानी की बात तो यह है कि वन विभाग जहां पीपल को बचाने के लिए अभियान छेड़ रहा है और इसी बीच 150 साल पुराने पीपल के पेड़ को दिन दिहाड़े ही काट दिए जाने से विभाग की मुहिम को भी झटका लगा है।

 

स्थानीय निवासी हरि सिंह ने बताया कि पीपल का पेड़ काफी पुराना था। हमने अपना बचपन इसकी छांव में बिताया था। इस तरह से पीपल के पेड़ का काट देना दुर्भाग्यपूर्ण है। विभाग को पेड़ की छंटाई अपनी निगरानी में करवानी चाहिए थी ताकि ऐसा न होता।

 

वन विभाग के आरओ लाल चंद यादव ने कहा कि पीपल के पेड़ की केवल टहनियां काटने की मंजूरी दी गई थी। पेड़ काटने की नहीं, मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...