न्यू इरा स्कूल की बेटियों का कमाल: चार छात्राएं मैरिट में, शायला कश्यप बनीं प्रदेश टॉपर

--Advertisement--

न्यू इरा स्कूल की चार छात्राओं ने मैरिट में मारी बाजी, टॉप टेन में जगह बनाई, स्कूल छात्रा शायला कश्यप ने प्रदेश में पाया पहला स्थान 

शाहपुर – कोहली 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं की परीक्षा परिणाम में शाहपुर के न्यू ईरा स्कूल आफ साइंसेज छतडी का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा जिसमे चार छात्राओं ने प्रदेश भर में टॉप 10 में जगह बनाई द न्यू ईरा स्कूल का साइंसेज छतडी की छात्रा शायला कश्यप ने 495 अंक लेकर के विज्ञान संकाय में पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया शायला के पिता राहुल कुमार सेल्समेन का कार्य करते हैं और माता कुशल गृहणी हैं व घर पर ही कपड़े सिलने का कार्य करती हैं।

शायला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों एवं अपने माता-पिता और दादी को दिया है। शायला नीट की परीक्षा पास करके डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है।

वहीं स्कूल की छात्रा गुंजन ने प्रदेश भर में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के वाणिज्य संकाय में 487 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया।

गुंजन के पिता गणेश कुमार एक सिविल इंजीनियर तथा माता सीमा देवी एक कुशल गृहणी है गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों एवं अपने माता-पिता को दिया गुंजन बैंकिंग क्षेत्र में जाकर अपनी सेवाएं देना चाहती है।

वहीं कला संकाय में मनस्वी भारद्वाज ने प्रदेश भर में 12वीं कक्षा के कला संकाय में 491 अंक लेकर प्रदेश छठा स्थान हासिल किया।

मनस्वी के पिता सुनील कुमार भारद्वाज सहकारी समिति में निरीक्षक पद पर कार्यरत है तथा माता सुमन वाला एक कुशल गृहणी है मनस्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों एवं अपने माता-पिता को दिया मनस्वी न्यायाधीश बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

वहीं एक ओर छात्रा आकर्षिता ने 489 अंक लेकर प्रदेश भर में आठवां स्थान हासिल किया आकर्षिता के पिता अमिताभ सान्गर अंग्रेजी प्रवक्ता जो की गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नडोली में कार्यरत है तथा माता अनीता सान्गर एक कुशल गृहणी है आकर्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों एवं अपने माता-पिता को दिया आकर्षिता अध्यापिका बनकर बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...