चम्बा के 5 होनहारों ने 12वीं बोर्ड मेरिट में मारी बाज़ी, जिले में खुशी की लहर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिला चम्बा में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। आकांक्षी जिला चम्बा के पांच मेधावी विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ की तनुजा कुमारी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल गनेड के होमपाल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया।

वहीं पी.एम. श्री राजकीय वरिष्ठ बाल विद्यालय चम्बा के नितिन राणा ने 98 प्रतिशत अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया।

सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चम्बा की अनवी ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर नौवां स्थान पाया, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल पज्जा के कपिल ठाकुर ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दसवें स्थान पर जगह बनाई।

कपिल ठाकुर की इस उपलब्धि पर उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों और परिजनों ने गर्व जताते हुए कहा कि कपिल की मेहनत रंग लाई है और उसने पूरे प्रदेश में गांव का नाम रोशन किया है। अध्यापकों ने भी कपिल को एक मेहनती और लगनशील छात्र बताते हुए कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है।

कपिल ठाकुर ने बताया कि उनका लक्ष्य 95 प्रतिशत अंक हासिल करना था, जिसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की। वह रोजाना करीब 8 घंटे पढ़ाई करते थे और स्कूल आने-जाने के समय का भी सही उपयोग करते थे।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और बड़े भाई को दिया, जिन्होंने उन्हें लगातार प्रेरित किया। कपिल का सपना अग्निवीर बनकर देश सेवा करने और आगे चलकर एक बड़ा अधिकारी बनने का है।

इस शानदार प्रदर्शन पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा चम्बा विकास महाजन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मेरिट सूची में पांच स्थान हासिल करना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास भविष्य में और अच्छे परिणाम देंगे। साथ ही उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...