चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में सड़क पर पलटी, कई घायल; अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

नूरपूर – सवर्ण राणा 

नूरपुर के निकट न्याजपुर में एक निजी बस पलटने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे एक निजी बस चंबा से ऊना जा रही थी।

नूरपुर पहुंचते ही न्याजपुर के पास अचानक बस चालक को हार्ट अटैक आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जबकि बस चालक बेसुध होकर खिड़की से बाहर गिर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया।

इस बीच स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का भी अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीन सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि हादसे में घायल अन्य सवारियों का नूरपुर अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...