बड़ी कार्रवाई: एसटीएफ ने 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपी पकड़े; मिली थी गुप्त सूचना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

टीम ने शनिवार देर शाम संतोषगढ़-नंगड़ा मार्ग पर नाका लगाकर तीन युवकों को करीब 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह (28) पुत्र संतोख सिंह निवासी अप्पर देहलां, गुरमुख सिंह (40) पुत्र नारायण दास निवासी बरनोह और राहुल शर्मा (33) पुत्र सुभाष चंद शर्मा निवासी रायपुर सहोड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी के नेतृत्व में एसटीएफ की एंटी-चिट्टा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त मार्ग पर नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान टाहलीवाल की ओर से आ रही एक कार (एचपी 20जे-6570) को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान वाहन में सवार युवकों के कब्जे से चिट्टे के 15 पैकेट बरामद किए गए। चिट्टे की कीमत करोड़ों की बताई जा रही है।

बरामद नशीले पदार्थ का वजन करने पर कुल 1 किलो 5 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...