कबाड़ के काम की आड़ में नशा बेचने के खेल का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस जिला कांगड़ा की विशेष (सीआईए) टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना कांगड़ा के अंतर्गत तरसूह निवासी शेरू राम को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी कबाड़ के व्यवसाय की आड़ में लंबे समय से चिट्टा (हेरोइन) की तस्करी कर रहा था।

पुलिस टीम ने शेरू राम के घर पर दबिश दी तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। घर की तलाशी के दौरान मंदिर के बाहर और एक बेड से 12.18 ग्राम चिट्टा, 14 नशीले कैप्सूल और 42,150 रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सीआईए टीम लंबे समय से शेरू की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। कांगड़ा पुलिस के लिए यह गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में पवन, रौली, निक्का और मामू जैसे बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के बाद शेरू का पकड़ा जाना नेटवर्क पर एक और करारी चोट है। ये तस्कर शहर के युवाओं को नशे का आदी बनाकर अवैध रूप से संपत्ति जुटा रहे थे।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न के बोल

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गहन छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अब नशा तस्करों पर दोहरा प्रहार कर रही है। इसमें न केवल आरोपी की गिरफ्तारी की जा रही है, बल्कि उनकी चल-अचल संपत्ति को भी जब्त करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...