25 और 26 जून को भी 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को लगेगी वैक्सीन

--Advertisement--

Image

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि जनजातीय, दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों श्रेणियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा के साथ टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व निर्धारित कोविड-19 टीकाकरण नीति में बदलाव किया है। अब 25 और 26 जून दो दिन शुक्रवार और शनिवार को भी 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

 

इससे पहले शुक्रवार और शनिवार प्राथमिकता समूहों वाले लाभार्थियों, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीके की पहली और दूसरी खुराक लगाने के लिए आरक्षित रखे गए थे।

 

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि जनजातीय, दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों श्रेणियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा के साथ टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

शहरी क्षेत्रों में श्रेणी-ए यानी 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पहली और दूसरी खुराक के लाभार्थी और प्राथमिकता समूह वाले लोगों के लिए टीकाकरण सत्र ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा के साथ होंगे।

 

श्रेणी-बी यानी 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण सत्र ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा के साथ प्रकाशित किए जाएंगे। कहा कि शहरी क्षेत्रों में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए टीकाकरण के लिए पूर्व निर्धारित अप्वाइंटमेंट के बाद ही टीकाकरण केंद्रों में आना होगा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...