Home हिमाचल काँगडा मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर आरएस बाली ने जताया शोक,...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर आरएस बाली ने जताया शोक, बोले- हिमाचल ने बेबाक और बुलंद आवाज खोई

1114

आर.एस. बाली ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर जताया शोक, मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन से हिमाचल ने एक बेबाक और बुलंद आवाज खोई, नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हिमखबर डेस्क – धर्मशाला, 29 सितंबर

नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आर.एस. बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाकी, निर्भीकता और बुलंद आवाज के लिए पहचान रखने वाले मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन का समाचार सुनकर वह अत्यंत व्यथित और स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मेजर साहब का निधन हिमाचल प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उन्होंने कहा कि उनके पूज्य पिता जी के मेजर साहब के साथ बेहद आत्मीय और मधुर संबंध रहे हैं। दोनों के बीच हमेशा विशेष स्नेह और सम्मान का रिश्ता रहा। उन्हें भी मेजर साहब से सदैव भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा। फोन पर अक्सर उनसे बातचीत होती थी और हर बार उनका स्नेह, अपनापन तथा मार्गदर्शन मन को छू जाता था।

उन्होंने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बेबाक व्यक्तित्व, स्पष्ट विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन की उनकी विशिष्ट पहचान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

आर.एस. बाली ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों और उनके असंख्य शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here