Home हिमाचल काँगडा कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन...

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

1114

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के कुल 15 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

शाहपुर 29 सितंबर – नितिश पठानियां

बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रैत के कार्यालय द्वारा कांगड़ा एवं शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के कुल 15 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें कांगड़ा उपमंडल में 3 तथा शाहपुर उपमंडल में 12 पद शामिल हैं।

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सीडीपीओ रैत निर्मला देवी ने बताया कि कांगड़ा उपमंडल के गुब्बर पंचायत के लपियाना.2ए लपियाना खास तथा मनेई पंचायत के मावा मंद्रेला आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी हेल्पर के पद भरे जाएंगे।

इसी प्रकार शाहपुर उपमंडल में कुठमा पंचायत के भेड़ी, सराह पंचायत के जटेड, रैत पंचायत के रैत-1, चढ़ी पंचायत के ऊनी बेहडु, भलेड पंचायत के काकड़ा, रजोल, बंडी पंचायत के घरथेड-1, नेरटी पंचायत के नेरटी-2, मंझग्रां पंचायत के छतड़ी, मकरोटी पंचायत के मकरोटी-1, डोहब पंचायत के झिकला डोहब तथा हरनेरा पंचायत के बड़न्ज-1 आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए महिला उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे/फीडर क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है।

आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार कार्यदिवस के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

कांगड़ा उपमंडल के लिए साक्षात्कार 23 अक्टूबर 2026 तथा शाहपुर उपमंडल के लिए 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र, वृत्त पर्यवेक्षक अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here