पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया, बैंड-बाजे के साथ निकली शवयात्रा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

--Advertisement--

हिमाचल के पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। परिजनों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल की राजनीति में लंबे समय तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तियारा में कर दिया गया। बैंड-बाजे के साथ निकली उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

अपने नेता को आखिरी बार विदा करने पहुंचे लोगों के बीच माहौल बेहद भावुक रहा। मेजर मनकोटिया के बेटा और बेटी विदेश में थे। दोनों के गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। कुछ समय तक पार्थिव देह को घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

इसके बाद अंतिम यात्रा श्मशानघाट के लिए रवाना हुई। अंतिम संस्कार के दौरान बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इसके साथ ही मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम सफर पूरा हुआ और वह पंचतत्व में विलीन हो गए।

मेजर मनकोटिया की अंतिम यात्रा में स्थानीय लोगों के अलावा कांगड़ा और प्रदेश के दूसरे हिस्सों से पहुंचे पूर्व सैनिक भी शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके सम्मान में तियारा बाजार भी बंद रहा। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल देखने को मिला।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related