लव जौटा मार्ग पर पहली बरसात में क्रेटवाल धड़ाम, पीडब्ल्यूडी-ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल

--Advertisement--

लव जौटा मार्ग पर पहली बरसात में क्रेटवाल धड़ाम, पीडब्ल्यूडी – ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल

ज्वाली – शिबू ठाकुर

लोक निर्माण विभाग जवाली के अधीन लब-जौंटा मार्ग पर बासा स्थान के समीप सड़क को बचाने के लिए लाखों रुपए की लागत से निर्मित क्रेटवाल पहली ही बरसात की मार को न झेल पाया तथा गिर गया। जिससे ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई।

बुद्धिजीवियों ने कहा कि यह कैसा क्रेटवाल लगाया गया था जोकि पहली ही बरसात में धड़ाम हो गया। बुद्धिजीवियों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में राजनीतिक पहुंच रखने वाले नोसिखिए ठेकेदारों को कार्य में तरजीह दी जा रही है और इसका साक्षात प्रमाण इस क्रेटवाल का गिरना है। इसके ऊपर सरकारी खजाने से लाखों रुपए खर्च हुए हैं जबकि इसका लाभ एक माह भी नहीं मिल पाया।

बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि इस कार्य की जांच करवाई जाए तथा विभाग व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...