सीपीएस राम कुमार चौधरी बोले गुरमेल चौधरी भी रहे है कांग्रेस मैं तब क्यो नही कांग्रेस लगती थी झूठी, ओर कद देख कर बात करे गुरमेल चौधरी,जनवरी से दून के लोगो को दी जायेगी सोगाते।
सोलन – रजनीश ठाकुर
हिमाचल मैं जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे पक्ष विपक्ष के नेताओ की जुबानी जंग हो रही शुरू , आज दून विधानसभा मैं गुरमैल चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला गुरमेल चौधरी ने कहा की कांग्रेस की सरकार को बने एक साल होने वाला है लकिन झूठ बोलने से बाज नहीं आरहे है कांग्रेस के मुख्यमंत्री।
गुरमेल चौधरी ने जारी प्रेस वार्ता में कहा की कांग्रेस की सरकार झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है केवल सत्ता हथियाने के लिए जनता से झूठे वायदे और गारंटियां दी थी । उन वादों और गारंटियां को अभी तक पूरा नहीं किया।
गुरमेल ने कहा की जो घोषणाएं हमारी भाजपा सरकार ने की थी जिसमें पट्टा का विकास खंड कार्यलय, कृष्ण गढ़ की 33 साल पुरानी उप तहसील,मन्देसर व् ढकरयाणा पटवार सर्कल व् बद्दी का एसडीएम कार्यालय और चंडी का डिग्री कॉलेज जो कांग्रेस सरकार बनते ही डी नोटिफाई कर दिए ताकि जनता को इसका कोई भी लाभ ना मिल सक और इन कार्यों का श्रेय भाजपा को ना जाये। लकिन ये जनता भलीभांति जानती है की कार्य कब और किस सरकार ने करवाए हैं।
चौधरी ने बताया की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का बद्दी दौरा हुआ उसमे उन्होंने घोषणा की थी की दून में अक्टूबर माह में पट्टा में ब्लॉक ऑफिस व् बद्दी में एसडीएम कार्यलय खोलने की घोषणा की थी जो की अभी तक पूरी नहीं हो सकी ह।
दून की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है जिस झुठी गारंटियों के भरोसे उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया था वह वायदे कांग्रेस सरकार पुरे करने में पूरी तरह विफल रही है। जनता जा विश्वाश कांग्रेस सरकार और उनके नुमाइंदों से भाग हो चूका है और जनता ने भी इस बार लोक सभा के चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया है।
वहीं दून विधायक व सीपीएस राम कुमार ने कहा कि गुरमेल चौधरी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है। जब यह कोंग्रेस पार्टी में थे तब कोंग्रेस का गुणगान करते थे। अब भाजपा का कर रहे है। ये जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। इनका इतना कद नहीं है कि मुख्यंमंत्री के बारे में बयानबाज़ी करे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के वक्त दून विधानसभा में जिन संस्थानों को खोलने की बात कर रहे हैं उनमे कूछ घोषणाओं तक ही सीमित है और कुछ अधूरे छोड़ दिये है। उन्होंने कहा कि इस वक्त दून विधानसभा में 80 करोड़ के विकास कार्यों का काम चला हुआ है। कोंग्रेस पार्टी को ऐसे लोगों से सट्रिफिकेट लेने की ज़रूरत नहीं है।

