रिज पर लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा स्थापित, राज्यपाल ने किया अनावरण

--Advertisement--

देश का प्रत्येक सैनिक महत्वपूर्ण, त्याग व बलिदान से निर्भीक होकर रह रहे देशवासी

शिमला – नितिश पठानियां

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज के दौलत सिंह पार्क में पूर्व लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सेना के वीरों का राष्ट्र के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देश वासियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह ने अपनी दूरदर्शिता और बेहतर रणनीति से सेना का कुशलता से नेतृत्व किया।

PunjabKesari

राज्यपाल ने कहा कि देश का हर एक सैनिक प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। इस देश का सैनिक विदेश में भी जाकर दूसरों की रक्षा करने का काम करता है। हम सभी लोग इन सैनिकों के त्याग बलिदान और सेवा के आधार पर इस देश में पूरी सशक्तता के साथ निर्भीक होकर रहते हैं। आज मुझे यह गौरव प्राप्त हुआ इसके लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।

बता दे की लेफ्टिनेंट दौलत सिंह शिमला स्थित वेस्टर्न कमांड में 8 मई 1961 से 22 नवंबर 1963 तक जनरल ऑफिसर ऑफ कमांडिंग रहे। अपनी सेवा के दौरान दौलत सिंह ने आर्मी के कई अभियानों में अहम भूमिका निभाई थी।

22 नवंबर 1963 को जम्मू और कश्मीर के पुंछ इलाके में हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। सेना में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदेश सरकार ने उनके नाम पर दौलत सिंह पार्क को 2 अप्रैल 1964 में शुरू किया था। उस दौरान इस पार्क का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल सेफ्ज मानेकशॉ ने किया था।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जीओसी इन सी. आर्ट ट्रैक एसएस महल, लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह के बेटे सुरेंद्र दौलत, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री, सेना एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...