फोरलेन व क्रशर के ट्रकों की आवाजाही से तंग आकर लोगों ने रोड़ बंद कर दिया धरना

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू 

कोटला में कोटला -बडेड रोड़ पर फोरलेन व क्रशर संचालकों के ट्रकों की आवाजाही से तंग आकर युवा मंडल, महिला मंडल व स्थानीय वाशिन्दों ने आज रास्ता बंद कर दिया है।

लोगो ने ने कहा कि दिनरात ट्रक चले रहते है। ग्रामीणों ने बताया ने फोरलेन निर्माणाधीन कम्पनी के ट्रकों व क्रशर के ट्रकों की आवाजाही से एक तो हमारा रास्ता खराब हो गया है। साथ ही उड़ती धूल का गुब्बार साथ लगते घरों ने घुस रहा है जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि ये रास्ता आम पब्लिक का रास्ता है। जिसमे साथ लगते पार्क में छोटे बच्चे खेलते हैं। केवल जीप रोड़ है और ट्रक बड़ी तेजी से आते जाते है जिससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकता है।

उन्होंने बताया कि इस बारे में एसडीएम ज्वाली ,पंचायत प्रधान,पुलिस चौकी कोटला ,एसडीओ लोकनिर्माण विभाग कोटला फोरलेन कार्यालय कोटला को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर तक का समस्या के समाधान को समय दिया था लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला।आखिरकार ग्रामीणों ने तंग आकर रास्ता बंद कर धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने मांग की है कि कोटला बडेड सड़क मार्ग को दुरुस्त करवाया जाए साथ ही ट्रकों की आवाजाही के लिए देहर खड्ड से अलग रास्ते का निर्माण किया जाए। क्यों कि स्थानीय लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...