हिमाचल: चोरी करते देख लिया तो गमछे से गला घोंटकर मार डाली महिला, जुब्बल के मंढोल गांव की वारदात

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की जुब्बल तहसील के मंढोल गांव में बिहार मूल के एक युवक ने महिला की गमछे (परने) से घला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। महिला की पहचान कमला (65) पत्नी ज्ञान सिंह निवासी गांव मंढोल के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार मंढोल गांव में एक बागवान के घर पर काम करने वाला राहुल तिवारी (22) निवासी बिहार मंगलवार दोपहर बाद करीब एक बजे चोरी के इरादे से किसी के घर में घुसा।

उसने घर से 69 हजार रुपये और कुछ अन्य सामान चोरी किया। इस दौरान महिला ने युवक को चोरी करते देख लिया।इसी बीच आरोपी युवक ने अपने कंधे से गमछा (परना) उतारकर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी बस में बैठकर फरार हो गया। इस घटना का परिवार के लोगों को पता चला तो उन्होंने करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर कायना गांव के पास बस को रुकवाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया।

ग्रामीणाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्राथमिक जांच के दौरान युवक के कब्जे से चोरी किए गए पैसे और अन्य सामान बरामद हुआ है।

सूचना के बाद डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हत्या में संलिप्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...