झूठ व फरेब की राजनीति कर रहे हैं राम कुमार- गुरमेल चौधरी

--Advertisement--

वैकल्पिक मार्ग भी अभी तक नहीं बना पा रही सरकार – गुरमेल चौधरी

सोलन – रजनीश ठाकुर

आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला बीबीएन की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है सड़कों पर जगह जगह खड्डे पड़े हैं। दूसरे राज्यों से जोड़ने वाले पुल भी अभी तक ध्वस्थ हैं इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस तरफ न तो सरकार व सरकार में सीपीएस का ध्यान इन सड़कों व पुलों पर गया।

राम कुमार केवल अपने नुक्सान के लिए कोर्ट में खड़ सकते हैं जनता के लिए नहीं। गुरमेल चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राम कुमार केवल और केवल झूठ व फरेब की राजनीति कर रहे हैं। राम कुमार ने कहा था की टूटे हुए पुल का वैकल्पिक मार्ग 15 दिनों में चालू कर दिया जायेगा।

परन्तु 45 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक वैकल्पिक मार्ग त्यार नहीं हो पाया है। उनके व उनकी सरकार द्वारा किये सभी वायदे झूठे हैं। कांग्रेस सरकार के 9 माह बीत जाने के बाद भी सरकार जनता से किये वायदे निभाने में विफल रही है और हिमाचल प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है।

गुरमेल चौधरी ने बताया की सरकार ने तो नदी पुल नहीं बनाया किन्तु उद्योग वालों ने खुद ही एक मार्ग त्यार कर लिया है और मजे की बात तो यह है की उस वैकल्पिक मार्ग से हिमाचल में आने वाले लोगों को टैक्स देने के लिए राम कुमार ने टोल बैरियर लगा दिया है ताकि खुद का नुक्सान ना हो।

जनता की फिक्र नहीं है इनको सिर्फ अपनी चिंता है। सड़कों का बुरा हाल है जगह जगह सड़को में गंदा पानी जमा है । उद्योग हिमाचल से पलायन करने की त्यारी में हैं। सरकार जनता के प्रति गभीरता नहीं दिखा रही है। जनता परेशान है।

गुरमेल चौधरी ने बताया की उद्योगों को परेशान किया जा रहा है कभी कबाड़ के लिए तो कभी लेबर के काम के लिए कभी पत्ती के लिए।ये सिर्फ अपनी व अपने रिश्तेदारों की जेबें भरने में लगे हैं इन्हे जनता की रती भर भी फिक्र नहीं।यदि यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब यहाँ से सभी उद्योग पलायन कर जायेंगे।

गुरमेल ने कहा आज यहाँ बीबीएन में कानून व्यवस्था चरमरा गई है कोई भी बाहरी शरारति तत्व बीबीएन् में आ कर हवा में फायर कर कारोबारी को धमका कर चला जाता है। दो भाईयों की चाकुओं से गोद कर हत्त्या कर जाते है । ऐसे में बीबीएन् की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार कोई ठोस कदम नही उठा पा रही है।

गुरमेल चौधरी ने सरकार को घेरते हुए कहा की कांग्रेस द्वारा झूठ के सहारे सता हथ्या कर जनता को ठगा जा रहा है और अपने चाहेतो को फायदा पहुँचाया जा रहा है जनता की कोई परवाह नही है इस सरकार को।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...