अवैध शराब माफिया के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर दुकान के स्टोर से बरामद की 79 पेटियां

--Advertisement--

अवैध शराब माफिया के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,बनोगी गांव मेें छापेमारी कर दुकान के स्टोर से बरामद की 79 पेटियां

कुल्लू – अजय सूर्या

अवैध शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी महकमे ने जिला के बनोगी गांव मेें छापेमारी करके करियाना दुकान के स्टोर से 79 अवैध शराब की पेटियां बरामद की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि काफी लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि पंजाब में बिक्री के लिए वैध शराब को अवैध तरीके से कुल्लू लाया जा रहा है।

विनोद शर्मा ने बताया कि विभाग इस मसले पर काफी समय से सजग था। जिसके चलते गुप्त सूचना के आधार पर जिला के बनोगी गांव में यह छापेमारी करके एक करियाना की दुकान के स्टोर में पंजाब में बेच जाने वाली अवैध शराब की 79 पेटियां बरामद की।

विनोद शर्मा ने बताया कि बरामद अवैध शराब की पेटियों में 47 पेटियां रॉयल स्टेज, 30 पेटियां बियर, एक-एक पेटी ब्लेंडर प्राइड व एपिसोड शामिल है। बताया कि बियर में 30 पेटी थंडर बोल्ट व 9 बोतलें खुली बियर है।

विनोद शर्मा के मुताबिक यह सारी शराब केवल पंजाब में बिक्री के लिए वैध है, जिसे अवैध तरीके से यहां पर बेचा जा रहा था।

विनोद शर्मा ने बताया कि इस छापेमारी में उनके साथ बंजार के इंस्पेक्टर पुष्प राज ठाकुर सहित आबकारी महकमे की टीम मौजूद रही। इस मामले में बनोगी गांव के प्रीतम चंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध में कुल्लू स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग के उप आयुक्त नरेंद्र सेन ने बताया कि विभाग द्वारा पंजाब बिक्री की 79 शराब की पेटी अवैध शराब बरामद की गई है।

सेन ने बताया कि विभाग लगातार शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करता आ रहा है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...