समारोह मे देशभक्ति के गानो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग, विधायक केवल पठानिया व धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
लंज/शाहपुर – अमित शर्मा
राजकीय स्नातक महाविद्यालय लंज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया व धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
महाविद्यालय पहुंचने पर मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया गया । मुख्यतिथि ने 16 लाख ने बनी आईसीटी लैब का शुभारंभ किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वालन व सरस्वती वंदना के साथ हुई।
इसके वाद कालेज की छात्रा नेहा डूगी डूगी नदिया वडी तेज धारा हो ओ अडिया पत्नी दिया तारूआ पहाडी गाने पर अपनी प्रस्तुति से लोगों का खुव मनोरंझन किया वहीं साक्षी, नेही आंचल ने पंजाव गाने घूमण गमाण नू तां थार रखी है पर अपनी प्रस्तुति से पंडाल में मौजूद लोगों को नाचने पर मजवूर कर दिया वहीं प्रियंका, श्रुति, अमायरा व सहेलियां झमाकडा पहाडी गाने पर छात्राओं ने पंडाल में मौजूद लोगों को नाचने पर मजवूर कर दिया ।
वहीं शिवाली शर्मा , साक्षी जंवाल, स्वाती व सहेलियों ने पंजाव गिद्धे पर अपनी प्रस्तुति से लोगों का खुव मनोरंझन किया इस मौके पर शिवाली वीए फाईनल,मानवी वीकाम फाईनल,आंचल वीकाम द्वितिय वर्ष, भारती देवी वीए द्वितिय बर्ष, रितिका रानी, सोनाली, साक्षी, शवनम, शिवानी वर्मा को अच्छे परिणाम के लिए सम्मानित किया ।
वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों देशभक्ति गान, एकल गायन, युगल गायन, एकल डांस, युगल डांस के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर बृजेन्द्रभूषण ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यतिथि के बोल
केवल सिंह पठानियां ने कहा लंज कालेज के लिए पूर्व कांग्रेस की सरकार ने 13 करोड रुपये भवन के लिए दिया था। लेकिन पिछली सरकार ने एक भी रूपया कालेज के लिए नहीं दिया । उन्होने कहा कि 2014 में लंज सीएचसी की घोषणा कांग्रेस सरकार ने की थी लेकिन पिछले पांच सालों में एक पैसा सीएचसी पर खर्च नहीं किया गया ।
उन्होने कहा जव विना विजली पानी के कालेज का उद्दधाट किया गया था उसके लिए सरकार वनते ही 29 लाख आईसीटी लेव व विजली के ट्रांसफार्मर के लिए मंजूर करवाए व जल्द विजली के ट्रांसफर का काम भी पूरा कर दिया जाऐगा ।
पठानियां ने कहा जल्द ही लंज कालेज में सांईस व्लाक के भवन का काम भी जल्द लगा दिया जाऐगा । जिसके लिए पैसा मंजूर करवा दिया जाऐगा । जव हमने यह सरकार वनाई थी तव 75 हजार करोड का कर्ज हिमाचल की जनता पर छोड कर गई है । हमने उसको शिकार किया जल्द 2 लाख 75 हजार महिलाओं के खातों में 1500-1500 रूपये डाले जाऐंगे।
उन्होने कहां कि वाटर सेस के माध्यम से सरकार ने हर बर्ष नदीयों के पानी से 5 हजार करोड रूपये की वचत होगी उन्होने कहा पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री ने चंगर क्षेत्र का एक दौरा तक नहीं किया तो चंगर का विकास कैसे होगा । पठानियां ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जल्द लंज में लाया जाऐगा व पुलिस चोंकी, सीएचसी व लंज कालेज के सांईस व्लाक का काम लगाया जाऐगी ।
जिसकी सुविधऐं जल्द चंगर क्षेत्र के लोगों को मिलनी शुरू हो जाऐगी । पठानियां ने कहा कि मार्च के वाद नएं वित बर्ष में लंज में स्टेट वेंक खोल दिया जाऐगा । जिसकी जरूरत लोगों को बहुत थी । उन्होने कहा चंगर के विकास के लिए किसी प्रकार की कोताही नहीं वरती जाएगी ।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर अभिवावक शिक्षक संघ की प्रधान रेखा चौधरी,बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,वेद पटियाल सेवानिवृत्त प्राचार्य, ,आशा देवी प्रधान खास लंज,रेखा देवी प्रधान अपर लंज,हंसराज उप प्रधान, शिव चरण उप प्रधान, निशा देवी प्रधान मनेई, भीखम सिंह उप प्रधान, तिलक राज प्रधान हार चक्कियां, मंजीत सिंह प्रधान ठेहड़,हेम राज प्रधान परगोड, वीडीसी लंज प्रितम सिंह सहित समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता, स्थानीय लोग व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

