छतराड़ी गाँव से सम्बन्ध रखने वाले छात्र नेता ने शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी अपनी मांगे।

--Advertisement--

छतराड़ी – अनिल संबियाल

ग्राम पंचायत छतराड़ी से संबंध रखने वाले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश गोगु शर्मा ने अपनी ग्राम पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छतराड़ी मैं खाली पड़े रिक्त पदों को भरने की मांग शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी।

उन्होंने कहा कि ये एक स्कूल 5,6 पंचायतों का एकमात्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल है। स्कूल में साइंस व अन्य विषय के अध्यापकों व अन्य कर्मचारी के पद काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।

रिक्त पड़े पदों के कारण कुछ बच्चों को मजबूरन गांव से 50 किलोमीटर दूर जाकर किराये पर कमरे ले कर पढ़ना पढ़ रहा है, ओर कुछ बच्चों की घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण अन्य विषय में दाखिला ले कर नापसंद के विषय को पड़ना पढ़ रहा हैं।

उन्होंने शिक्षा मंत्री से कहा कि इन सभी रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए ,ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...