आदित्य गुलेरिया तथा कशिश गुलेरिया रहे मिस्टर एंड मिस फेयरवेल

--Advertisement--

Image

गाहलियां – अमित शर्मा

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में 11वीं कक्षा के छात्रों ने बारहवीं कक्षा के छात्रों को विदाई देने के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया।

फेयरवेल पार्टी में जहां जूनियर छात्रों ने अपनी झिझक को छोड़कर धूम-धमाल और मस्ती के माहौल का जमकर आनन्द उठाया तो वहीं वरिष्ठ छात्रों ने अपने अब तक के समय के सुनहरे पलों की यादें ताजा करी।

इस दौरान कई मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें सीनियर और जूनियर छात्रों ने मिलजुलकर प्रस्तुतियां दी। इसी कड़ी में प्रदर्शन के आधार पर मिस्टर एंड मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया तथा आदित्य गुलेरिया और कशिश गुलेरिया मिस्टर एंड मिस फेयरवेल चयनित हुए।

विभिन्न गतिविधियों, वार्षिक प्रदर्शन तथा अनुशासन के आधार पर अंबिका तथा कार्तिक धीमान को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य नीरज गर्ग ने छात्र-छात्राओं को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें लगन, परिश्रम व अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...