जंगल में पेड़ काट रहे आरोपियों को रोकने गए फॉरेस्ट गार्ड पर हमला, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के चौपाल में फॉरेस्ट गार्ड पर हमले का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद चौपाल थाने में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड जंगल में पेड़ काट रहे कुछ लोगों को रोकने के लिए गया था। इस दौरान आरोपियों ने फॉरेस्ट गार्ड पर हमला किया और मौके से फरार हो गए है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौपाल के जंगल में लोहन वन बीट में 3 लोग पेड़ काट रहे थे। इसी बीच फॉरेस्ट गार्ड विशन सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग देवदार के पेड़ को काट रहे हैं। जब फॉरेस्ट गार्ड मौके पर पहुंचा तो इन तीनों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट की। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पेड़ काे काटने के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और रस्सी बरामद हो गई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के बड़े अधिकारियों ने भी इस मामले का फॉरेस्ट गार्ड से फीडबैक लिया है।

फॉरेस्ट गार्ड ने चौपाल थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 353, 332, 34 और 41, 42 फॉरेस्ट एक्ट के तहत केस रजिस्टर्ड कराया है। हालांकि आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जिले के सभी थानों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...