बिझड़ी में 6 करोड़ रुपये से बनेगा अग्निशमन कार्यालय भवन : इंद्र दत्त लखनपाल

--Advertisement--

Image

बिझड़ी 27 जनवरी – अनिल कपलेश

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को यहां अग्निशमन विभाग के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस भवन पर लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसमें विभाग के कार्यालय के अलावा अग्निशमन से संबंधित सभी अत्याधुनिक उपकरण, वाहन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बिझड़ी क्षेत्र में लंबे समय से अग्निशमन भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और वह इसके लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि भवन के शिलान्यास के साथ ही इस क्षेत्र के लोगों की लंबित मांग पूरी हो गई है।

विधायक ने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं को चरणबद्ध ढंग से अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए नई योजनाओं के संबंध में विधायक प्राथमिकताओं की बैठक में भी विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा आगामी बजट में इनके लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा।

इससे पहले होमगाड्र्स के कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल, अग्रिशमन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इंद्र दत्त लखनपाल का स्वागत किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण चंद, जिला सचिव देवेंद्र राणा, सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी, बीडीसी सदस्य अनीता कुमारी, ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल की प्रधान कमलेश कुमारी, जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...