शाहपुर से केवल पठानिया को मिला टिकट, हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 46 प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें

--Advertisement--

Image

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 46 प्रत्याशियों की सूची, 22 सीटों पर फंसा पेंच, यहां देखें।

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार देर शाम को पार्टी हाईकमान की ओर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। 20 सीटों पर अभी पेच फंसा हुआ है।

जल्द ही पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की दूसरी व अंतिम सूची भी जारी हो सकती है। उधर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी नामांकन दाखिल के लिए शुभ मुहूर्त निकाल लिया है।

कौल सिंह ठाकुर 20 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा 21 अक्तूबर को सुबह 11:00 नामांकन दाखिल करेंगे। चिल्ड्रन पार्क सुजानपुर में नामांकन समारोह आयोजित किया जाएगा।

किसे कहां से मिला टिकट

चुराह विधानसभा सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा नीरज नैयर, डलहौजी आशा कुमारी, भटियात कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर अजय महाजन, फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया, जवाली प्रो. चंद्र कुमार, जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी संजय रत्न, नगरोटा रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला सुधीर शर्मा, पालमपुर आशीष बुटेल, बैजनाथ किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर, कुल्लू सुंदर ठाकुर, बंजार खिमी राम, सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर, सराज चेतराम ठाकुर, द्रंग कौल सिंह ठाकुर, मंडी चंपा ठाकुर, बल्ह प्रकाश चौधरी, भोरंज सुरेश कुमार, सुजानपुर राजेंद्र राणा, बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल, हरोली मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सतपाल रायजादा, झंडूता विवेक कुमार, घुमारवीं राजेश धर्माणी, श्री नयनादेवी जी राम लाल ठाकुर, अर्की संजय अवस्थी, दून राजकुमार चौधरी, सोलन कर्नल(सेवानिवृत) धनीराम शांडिल, कसौली विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद दयाल प्यारी, नाहन अजय सोलंकी, श्री रेणुका जी विनय कुमार, शिलाई हर्षवद्धन चौहान, चौपाल रजनीश किमटा, ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, कसुम्पटी अनिरूद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर, रामपुर नंद लाल और रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी ने टिकट दिया है। वहीं, बंजार से खीमी राम को टिकट देने पर विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

जिला शिमला के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से सात सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं।

इन 22 सीटों पर कॉंग्रेस दोराहे पर

भरमौर, इंदौरा, देहरा, जयसिंहपुर, सुलह, कांगड़ा, मनाली, आनी, करसोग, नाचन, जोगेंदनगर, धर्मपुर, सरकाघाट, हमीरपुर, चिंतपूर्णी,गगरेट, कुठेहड़, बिलासपुर, नालागढ़, पांवटा साहिब, शिमला किन्नौर।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...