दो किलो 150 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार, बाइक पर सप्‍लायर का काम करता था शातिर

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

जिला कुल्लू के तहत आनी पुलिस थाना की टीम ने सोलन के युवक से दो किलो 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपित को नशे की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया है।

युवक की पहचान 22 वर्षीय गौतम उर्फ लक्की निवासी गांव घडोग डाकघर ओजघाट तहसील, थाना व जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बानीगाड के समीप चरस की बड़ी तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने बानीगाड के पास नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने दो किलो 150 ग्राम चरस बरामद की।

बाइक पर चरस सप्‍लायर का काम करता था युवक

पुलिस ने अब तक की जांच में पाया है कि उक्त व्यक्ति यहां चरस बेचने खरीदने का काम करता है और इसी बीच वह कमांद व खनाग क्षेत्र से अपनी बाइक नंबर एचपी 14सी-8016 में चरस की खेप को ले जा रहा था। युवक ने इस चरस को बाइक चलाते हुए पीठ में बैग में डाल रखा था।

पुलिस ने नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया युवक

लिहाज़ा पुलिस ने युवक को नशे की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया है और युवक के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी आनी रविंदर सिंह नेगी ने की है उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...