100 पदों हेतु 14 अक्तूबर को प्रात: 10:30 बजे होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 10 अक्तूबर – अनिल कपलेश

जिला रोजगार अधिकारी ने सुधा सूद ने बताया कि निजी कंपनी एम एस ग्लासिल एडवैंचर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड मनाली हिमाचल प्रदेश द्वारा उप रोजगार कार्यालय  हमीरपुर में ट्रेनी के 100 पदों हेतु 14 अक्तूबर को प्रात: 10:30 बजे साक्षात्कार लिया जाएगा।

इन पदों हेतु अभ्यर्थी प्लस टू/ बीए/ बी कॉम/ बीबीए/बीसीए/ एमबीए पास व आयु 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए । उन्होंने बताया कि इन पदों हेतु केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी के द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार रूपए मासिक वेतन दिया जाएगा।

सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह निर्धारित योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह हिमाचली स्थाई निवासी प्रमाण पत्र अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

उन्होंने इच्छुक युवाओं से आग्रह किया है कि वह पूर्ण तैयारी के साथ साक्षात्कार में भाग लें तथा अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हिमाचली बोनाफाइड तथा सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 14 अक्टूबर को प्रात: 10:30 बजे उपस्थित हों।

उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...