अज्ञात वाहन ने 48 वर्षीय महिला को मारी टक्कर, PGI में मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 07 अक्टूबर – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव बसाल में एक अज्ञात वाहन ने 48 वर्षीय महिला को रौंद दिया। घायल महिला की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान मीना देवी पत्नी पप्पू निवासी बडसाना मथुरा, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मथूरा निवासी मीना देवी पारिवारिक सदस्यों के साथ गाड़ी में सवार होकर चिंतपूर्णी माथा टेकने जा रहे थे। वीरवार देर शाम बसाल में लक्की कवाडिया के पास गाड़ी रुकी, जहां पर मीना कुमारी पानी लेने जाने लगी।

इस दौरान अज्ञात वाहन ने मीना कुमारी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई रैफर कर दिया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...