चैक बाऊंस के आरोपी को 8 माह की कैद, 27 लाख रुपए जुर्माना

--Advertisement--

Image

चैक बाऊंस का अभियोग साबित होने पर अदालत ने आरोपी को 8 माह के साधारण कारावास और 27 लाख रुपए हर्जाने की सजा सुनाई। आरोपी द्वारा हर्जाना राशि निश्चित समय में अदा न करने पर उसे 3 महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

मंडी – डॉली चौहान

चैक बाऊंस का अभियोग साबित होने पर अदालत ने आरोपी को 8 माह के साधारण कारावास और 27 लाख रुपए हर्जाने की सजा सुनाई। आरोपी द्वारा हर्जाना राशि निश्चित समय में अदा न करने पर उसे 3 महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर-1 अक्षी शर्मा के न्यायलय ने सदर तहसील के रियूर गांव निवासी उर्मिला शर्मा पत्नी गगन प्रदीप की शिकायत पर निगोशिएबल इंसट्रूमैंट अधिनियम की धारा 138 के तहत चलाए गए अभियोग के साबित होने पर आरोपी घौड खटवाणी (रियूर) निवासी दुनी चंद पुत्र दत्त राम को उक्त कारावास और हर्जाने की सजा सुनाई है।

अधिवक्ता लोकेश कपूर के माध्यम से अदालत में दायर शिकायत के अनुसार आरोपी की शिकायतकर्ता से जान पहचान होने के कारण उनसे राशि उधार ली थी। इस राशि को अदा करने के लिए आरोपी ने उन्हें 16 लाख 25 हजार रुपए का चैक जारी किया था।

शिकायतकर्ता ने जब चैक को भुगतान के लिए लगाया तो आरोपी का खाता बंद होने के कारण यह बाऊंस हो गया था। इस पर शिकायतकर्ता ने आरोपी को कानूनी नोटिस भेज कर राशि की मांग की थी लेकिन इसके बावजूद राशि अदा न करने पर शिकायतकर्ता ने अदालत में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्य के आधार पर अदालत ने आरोपी को उक्त कारावास और हर्जाना अदा करने का फैसला सुनाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...