हिमाचल: युवक ने ऑटो के टायर पर रखा पैर, चालक ने कर दिया ऐसा हाल

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन शहर के ओल्ड बस स्टैंड के साथ बने ऑटो स्टैंड पर शनिवार को सुबह एक ऑटो चालक और एक युवक के बीच हाथापाई हो गई। हुआ यूं कि अक्षय दत्त शर्मा नाम का युवक ऑटो लेने के लिए ओल्ड बस स्टैंड के साथ बने ऑटो स्टैंड पर आया।

जैसे ही वह ऑटो के पास पहुंचा तो उसने अपना सामान ऑटो के साथ रख दिया और ऑटो के टायर पर पैर रखकर अपना जूते के लेसिस बांधने लगा, ऐसे में ऑटो चालक आया और युवक के साथ बहस करनी शुरू कर दी।

ऑटो चालक ने कहा कि तूने टायर पर पांव कैसे रखा और कहा कि मैं तेरे ऊपर पांव रखूं, ऐसे में जब युवक ने ऑटो चालक से माफी मांगी लेकिन फिर भी ऑटो चालक ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

वहीं युवक ने बताया कि जैसे ही उसने अपने बचाव के लिए ऑटो चालक को धकेलने की कोशिश की तो वहां खड़े अन्य ऑटो चालकों ने भी उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।

इस मामले को लेकर युवक ने सिटी चौकी सोलन में एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस अब दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गई है।

ऑटो यूनियन सोलन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि किसी बात को लेकर ऑटो चालक और एक युवक के बीच बहस के बाद हाथापाई हुई, जिस पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

वहीं एएसपी सोलन अजय राणा ने कहा कि पुलिस के पास दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाई है, ऐसे में पुलिस मामला दर्ज कर के दोनों का मेडिकल करवाकर आगामी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...