शरारती तत्वों ने फूंक डाली सडक़ किनारे खड़ी बाइक, साथ पार्क दो कारें भी जलीं

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

मच्छयाल सडक़ पर छतर के पास खड़ी की गई बाइक को शरारती तत्वों ने आग की भेंट कर दिया, जिससे बाइक के पास पार्क किए गए अन्य दो वाहनों को भी क्षति पहुंची है।

जानकारी के अनुसार छतर निवासी निशा देवी ने अपनी कार तथा सुरेश कुमार ने हर रोज की तरह अपनी बाइक व कार घर के पास सडक़ किनारे खड़ी की थी, लेकिन रात को शरारती तत्वों ने बाइक को आग की भेंट चढ़ा दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों द्वारा बाइक से पैट्रोल निकालने के बाद इस घटना को अंजाम दिया है। बाइक में आग के कारण दोनों कारों के अगले हिस्से जल गए है।

थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आग बाइक को लगाई गई है, जिससे पास खड़ी दोनों कारों को भी आंशिक क्षति हुई है। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...