विधानसभा क्षेत्र देहरा की टिकट बनी हाइटेक, कांग्रेस और भाजपा की बढ़ रही सरदर्द

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने 62 सीटों से चेहरे घोषित किए गए हैं, जबकि 6 सीटों पर फैसला रोक लिया गया है।

बहीं दूसरी तरफ पहली कांग्रेस की पहली सूची में 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी हाईकमान जल्द ही बाकी बची 22 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।

ऐसे में विधानसभा क्षेत्र देहरा की टिकट हाइटेक बनती हुई जा रही है। जिसने की दोनों पार्टियों कांग्रेस और भाजपा को सरदर्द दे रखा है। बात करे कांग्रेस उम्मीदवारों की तो गत पिछले बर्षो से देहरा विधानसभा में समाजसेवा के साथ कांग्रेस के दावेदार होने की पर्वल दावेदारी रखने वाले डॉ राजेश शर्मा का नाम सबसे आगे आ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक होशियार सिंह जिन्होंने आजाद चुनाव जीत के 2017 के चुनावो में देहरा के सारे समीकरण बिगाड़ दिए थे। उन्होंने चार माह पूर्व भाजपा ज्वाइन की थी। पर वे भी अब कांग्रेस से टिकट की दावेदारी पेश कर रहे है।

वहीं दूसरी तरफ धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से रहने वाली विप्लव ठाकुर भी देहरा से कांग्रेस की टिकट के लिए निरंतर प्रयासरत है। अब देखना यह है की हाईकमान किस प्रत्याशी पर दांव लगती है।

वहीं बात करे भाजपा की तो यह कटाक्ष लगाए जा रहे है की देहरा से रमेश धवाला की टिकट काटकर होशियार सिंह को थमाने की तैयारी की जा रही है। इसी के चलते देहरा बीजेपी मंडल और ज्वालामुखी बिजेपी मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस्तीफा देने की धमकी दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...