मेडिकल विश्वविद्यालय के सीनियर असिस्टेंट को चूना, पॉलिसी प्रीमियम जमा करवाने के नाम पर ठगे पौने लाख

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक में बतौर सीनियर असिस्टेंट के पद पर सेवारत एक व्यक्ति पौने लाख रुपए की ठगी शिकार हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत महेश कुमार गांव कंसा चौक तहसील बल्ह जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में दो पॉलिसी ले रखी हैं, जिनका प्रीमियम 89350 रुपए बनता है।

17 सितंबर को उन्हें किसी अभिषेक जैन का फोन आया और कहा कि वह मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से बोल रहा है और यदि वह अभी अपनी पॉलिसी के पैसे जमा करवा देगा, तो उसे इसमें रिबेट मिलेगा।

इस दौरान उसने अपनी पहले पॉलिसी पर गूगल पे के माध्यम से 45450 रुपए तथा दूसरी पॉलिसी नंबर पर अपनी बहन के खाते से 43900 रुपए उसे भेज दिए।

इसके बाद अभिषेक जैन के नंबर पर उसने पुन: कॉल की, लेकिन वह नंबर स्विच ऑफ ऑल आया। जिस पर उसे ज्ञात हुआ कि अभिषेक जैन ने उसके साथ धोखा किया है। खबर की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...