मंदिर प्रांगण में कहर बनकर गिरा पेड़, 14 साल के मासूम की मौके पर गई जान

--Advertisement--

मंदिर प्रांगण में कहर बनकर गिरा पेड़, 14 साल के मासूम की मौके पर गई जान।

ऊना – अमित शर्मा 

हरोली उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव नंगल कलां के वार्ड नंबर-2 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे के लिए साफ-सफाई के दौरान अचानक एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ताया गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान वंश पुत्र राकेश कुमार निवासी नंगल कलां वार्ड नंबर-2 के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे की तैयारियों में जुटा हुआ था।

इसी दौरान अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जो सीधे वंश के सिर पर आ गिरा। हादसा इतना भयानक था कि वंश का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना में वंश का ताया मोहनलाल भी पेड़ की चपेट में आ गया, जिसे गंभीर चोटें आई हैं, खासकर उसकी टांग में काफी गहरी चोट बताई जा रही है। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हरोली से एसएचओ रिंकू सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा।

मौके पर मृतक के माता-पिता, अन्य परिजन व गांव के कई लोग उपस्थित थे। पुलिस ने मृतक के परिजनाें समेत घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों के बयान भी दर्ज किए।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल 

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक आकस्मिक दुर्घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...