बीएमओ तिआरा के नेतृत्व में एमसी ग्राउंड कांगड़ा में कल होगा विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल

एमसी ग्राउंड कांगड़ा में कल सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक आजादी के इस शुभ अवसर पर विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन 13/8/21 बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज के नेतृत्व में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया की एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा के आदेश अनुसार इस दौरान 6 चिकित्सको की टीम कांगड़ा ग्राउंड पर इस दौरान मौजूद रहेगी। जिसमे उन्होंने व्यापार मंडल, परिवहन, टैक्सी चालक, दुकानदार, विक्रेता, सफाई कर्मचारी, होटल व्यवसायी और सभी पर्यटकों आदि से इस सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

उन्होंने बताया की कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाएं। इस कैंप के लिए उन्होंने ढेर सारी वैक्सीन की शीशियां साथ लाने की बात भी कहीं है ताखी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन की कमी का सामना ना करना पड़े।

इस दौरान लोगो की भारी भीड़ की उम्मीद वैक्सीन लगवाने के लिए आने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा की आजादी के इस खास अवसर पर कल म्युनिसिपल ग्राउंड में करीब 400 लोगो को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य उन्होंने निर्धारित किया है।

बीएमओ त्यारा संजय भारद्वाज ने बताया की 18 साल से ऊपर हर व्यक्ति आधार कार्ड ला कर बिना स्लॉट बुकिंग के आसानी से वैक्सीन लगवाने के लिए आ सकता है।

इस खास वैक्सीनेशन कैंप के दौरान उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, व त्वचा रोगों सहित अन्य किसी गंभीर रोग से संबंधित लोगों को अपने चिकित्सक से सलाह लिए बिना वैक्सीन लगवाने के लिए आने से मना किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...