बिना सही कागजात व पक्के बिल के पकड़े 25 लाख के सोने व चांदी के आभूषण

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने भरवाई-मुबारिकपुर मार्ग पर बिना सही कागजात व पक्के बिल के 25 लाख के सोने व चांदी के आभूषण लेकर जा रहे व्यक्ति को काबू किया है। विभाग ने व्यक्ति से एक लाख 60 हजार जुर्माना वसूला है।

जानकारी के अनुसार सहायक राज्य एवं कर अधिकारी दिनेश शर्मा, प्रशांत कुमार व गौरव की आधारित टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम सदस्यों ने भरवाई मुबारिकपुर मार्ग पर कार चालक को रोककर चैक किया, तो उसमें रखे सोने व चांदी के आभूषण मिले। विभागीय टीम ने कार चालक से जब उन आभूषणों से संबंधित सही दस्तावेज दिखाने को कहा। जिसमें वह असमर्थ रहा।

इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी, जिनसे दिशा निर्देश पाने के बाद टीम ने उक्त कार चालक से 1,60,000 रुपए बतौर जुर्माना वसूला।

वहीं पुष्टि करते हुए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि उनका विभाग लगातार अवैध कारोबारियों पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है।

भरवाई-मुबारिकपुर मार्ग पर पकड़े गए कार चालक से 25 लाख के सोने व चांदी के आभूषणों से संबंधित सही दस्तावेज न होने की सूरत में 1.60 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह पक्के बिल के बिना सामान इत्यादि न खरीदे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...