पैसे के दम पर नौकरी देने के मामले ने फिर पकड़ा तूल, एमटीएस भर्ती पर बेरोजगारों ने उठाए सवाल

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

कसौली स्थित सीआरआई में पैसे के दम पर नौकरी देने के मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। कसौली के एक निजी होटल में संस्थान में एमटीएस पदों की 156 भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इस भर्ती में फिर से स्थानीय बेरोजगारों ने तेरह हजार रुपए के बदले नौकरी की बात कही।

उन्होंने फिर से पैसे मांगने और इस मामले में स्थानीय लोगों की संलिप्तता की भी बात कही। युवाओं ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे कहा गया कि अगर तुम पैसे नहीं दे सकते, तो अपने घर जाओ क्योंकि पैसे देने वाले बहुत से लोग लाइन में खड़े हैं।

उन्होंने इस बारे में उपमंडल अधिकारी कसौली धनबिर सिंह ठाकुर को एक शिकायत पत्र सौंपते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

एसडीएम कसौली के बोल

एसडीएम कसौली ने बताया कि उनके पास लगभग 80 युवाओं ने इस नियुक्ति प्रक्रिया पर पैसे लेकर धांधली के आरोप की शिकायत दर्ज करवाई है । इस बारे उन्होंने लखनऊ के रहने वाले ठेकेदार से दूरभाष द्वारा बात की तो उसने सारे आरोपों का खंडन किया है। फिर भी शिकायत छानबीन के लिए पुलिस थाना कसौली को भेज दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...